फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से युवक पर हमला, गंभीर

Sun, 24 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। संगम सिनेमा के पास तीन युवकों ने एक छात्र से मोबाइल व हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर  ईंटों से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो युवक भागने लगे, लेकिन लोगों ने एक को पकड़ पुलिस को सौंपा। छात्र को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन


 कक्षा 12 का छात्र दानिश पुत्र युनूस पठानकोट मोहल्ला का रहने वाला है। वह शनिवार की सुबह फुटबाल खेलने जा रहा था। जब वह बड़का रोड संगम सिनेमा के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे घेर लिया। उन्होंने युवक से मोबाइल और 6200  रुपये  छीन लिये।

विरोध करने पर उसे ईंटो से हमलाकर अधमरा कर दिया। चीख सुनकर जब आसपास के लोग उधर दौड़े तो हमलावर भागने लगे लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक सिद्धांत पुत्र कैलाश फतेहपुर पुट्ठी का है। पुलिस ने घायल दानिश को सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर मेरठ रेफर किया । इस संबंध में दानिश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें