फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को लेकर इंसाफ मांगने पहुंची रेप पीड़िता

Tue, 29 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित रेप पीड़ित किशोरी ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। पुलिस अभी तक आरोपी प्रधान को गिरफ्तार नहीं कर पाई। कई बार पुलिस अफसरों से गुहार लगाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को खुद पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने एसपी  से आरोपी की गिरफ्तारी  की मांग की। 
विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के प्रधान ने नौ माह पहले दुष्कर्म किया था। धमकी दी थी कि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इससे वह गर्भवती हो गई थी। डर की वजह से उसने किसी के सामने शिकायत नहीं की थी। 10 अक्टूबर को उसकी अचानक हालत खराब हो गई थी। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी थी। बाद में किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। परिजनों ने 15 अक्टूबर को चांदीनगर थाने में प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी,  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। आरोपी के डर और लोकलाज के कारण किशोरी अपने परिजनों के साथ गाजियाबाद में रिश्तेदारी में रह रही थी। शनिवार को किशोरी ने बेटे को जन्म दिया। इससे परिवार परेशान है।  पीड़ित किशोरी अपने बेटे और परिजनों के साथ सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंची। उसके परिजनों ने एसपी से आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी अजय शंकर राय ने चांदीनगर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें