फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकर शव ढोढरा के जंगल में फेंका

Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोढरा गांव के जंगल में एक युवक की गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान बड़का निवासी शाहिल पुत्र शौकीन के रूप में हुई है ।
विज्ञापन


गांव के चौकीदार राजवीर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरिराम पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे।  युवक की गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या की। शव के आसपास गिलास और नमकीन भी पड़ी थी। इससे स्पष्ट है कि पहले उन्होंने यहां शराब पी और फिर युवक की हत्या कर डाली।

कोतवाली प्रभारी ने बताया मरने वाले युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह नीले रंग का लोवर पहने है। उसकी गर्दन कटी है, पेट में चाकू गोदें गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया देर रात ढ़ोढरा गांव के जंगल में मिले युवक के शव की शिनाख्त शाहिल पुत्र शौकीन गांव बड़का के रूप में हुई है। युवक के पिता शौकीन ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर शव की शिनाख्त की है। युवक 30 जुलाई से घर से गया था और वापस नहीं लौटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें