खेकड़ा क्षेत्र की नई बस्ती निवासी 13 वर्षीय किशोर को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद फांसी देकर हत्या कर दी। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने यहीं आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी कयामूदीन का पुत्र मौहम्मद जुबेर(13) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से घूमने के लिए गया था। पड़ोस में ही आस मोहम्मद के खाली पडे़ प्लाट में शाम करीब चार बजे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने वहां जुबेर का शव पड़ा हुआ देखा तो शोर मचा दिया। ग्रामीणों के साथ ही परिजन भी वहां पहुंचे। मौके पर पडे़ जुबैर के मुंह से झाग निकल रहे थे। उसके ऊपर ही एक फंदा लटका हुआ था। परिजनों के अनुसार जुबैर को जहरीला पदार्थ खिलाकर फांसी दी गई है। मोहल्ले में हत्या की सूचना पर हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां प्रवीण, पिता कयामूदीन ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या मानते हुए सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।