फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

Sun, 20 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे किसान की रविवार की शाम बिजली गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जालौन कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार शाम जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव गिधौसा निवासी श्यामसुंदर साहू (50) अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बूंदाबांदी के बीच अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह देख आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन बदहवास मौके पर पहुंचे। शव देखकर चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर कोतवाल एके सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें