फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर शिक्षक की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
विज्ञापन
शिक्षक की हत्या के विरोध में जाम लगाते लोग । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी के बाद शनिवार दोपहर घर लौट रहे दो शिक्षकों के साथ रमाला सोंटी गांव के रजवाहे के पास तीन बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध पर एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रमाला थाने के सामने जाम लगा दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन


 रमाला गांव निवासी अरविंद (26), मुकंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उनके साथी विकास निवासी बूढ़पुर, सिलाना गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर एक साथ अपने घर लौट रहे थे। सोंटी गांव के रजवाहे के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अरविंद को गोली मार दी।, जिससे उसकी मौत हो गई।

बदमाश मृतक अरविंद से सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल और विकास से बाइक, मोबाइल और अन्य सामान लूट ले गए। सूचना पर लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे गुस्साए लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रमाला थाने के सामने जाम लगा दिया। उन्होंने वहां से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को खदेड़ा। रमाला थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने कहा बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।

लूट, हत्या का मुकदमा दर्ज 
बागपत। शिक्षक अरविंद की हत्या के मामले में रमाला थाने पर लूट, हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।  

खुलासा नहीं तो आंदोलन
रमाला। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि वह उनके साथ है। उन्होंने पुलिस से कहा कि वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षक का हो गया था रिश्ता तय 
रमाला। परिजनों के मुताबिक शिक्षक अरविंद का रिश्ता तय हो गया था। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। परिवार के लोग तैयारियों में लगे हुए थे।अरविंद कुमार के दो भाई है। बड़ा भाई दीपक आर्मी में लद्दाम में तैनात है। छोटा भाई दिव्यांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें