फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसी में विवाहिता को जलाकर मार डाला

Sun, 30 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने जाते समीना के मायके वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर बसी गांव में विवाहिता को जलाकर मार डाला। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने सीओ से घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन


मेरठ के खड़ौली निवासी सलीम ने बताया  उसकी बहन शमीना का निकाह छह साल पहले खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। ससुराल वाले शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। इस कारण आए दिन दहेज की मांग करते थे। कई बाद उनकी मांग पूरी की, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा मांग करने लगते थे।

पिछले कुछ दिनों से दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा शुक्रवार देर शाम ससुरालियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन


इससे वह झुलस गई। पता चलने पर उसको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। सलीम ने कहा ससुराल पक्ष के लोग उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। जबकि वे समझौता नहीं करना चाहती है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने परिजनों के साथ सीओ वंदना शर्मा से शिकायत की। सीओ ने खेकड़ा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें