फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर की पिटाई से छात्र की आंख में लगी चोट

Thu, 15 Sep 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
घायल छात्र निताई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के एक कॉलेज में शिक्षक के पिटाई करने से कक्षा 12 के छात्र की आंख में गहरी चोट लग गई। कॉलेज के  शिक्षक घायल छात्र को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। छात्र के परिजनों के अस्पताल में आने की भनक लगते ही शिक्षक अस्पताल से गायब हो गए।
विज्ञापन


क्षुब्ध परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। घायल निताई पुत्र बलराम बड़का गांव का रहने वाला है। निताई नगर के एक कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। उसे कक्षा में जब एक अध्यापक पढ़ा रहा था तो किसी बात को लेकर अध्यापक को गुस्सा आ गया और उसने उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान डंडा  छात्र की आंख में लग गया। इससे छात्र की आंख से खून निकलने लगा। इस घटना से कॉलेज के शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

कॉलेज के शिक्षक घायल छात्र को निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलते ही छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिक्षक छात्र को छोड़कर गायब हो गए। छात्र के पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा  मामले में जांच की जा रही है और कॉलेज के शिक्षक छात्र के परिजनों के साथ बातचीत करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें