युवतियों की वीडियो क्लीपिंग बनाने का विरोध, युवक को पीटा
- फोटो : Amar Ujala
गणेश पंडाल में नृत्य करते समय युवक द्वारा बनाई जा रही थी क्लीपिंग
गणेश पंडाल में नृत्य कर रही युवती की वीडियो क्लीपिंग बनाने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। रसूलपुर थान क्षेत्र के मोहल्ला नींबू वाला बाग निवासी संजय और उसके परिवारीजनों द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। मंगलवार शाम को आरती के बाद गीतों पर युवतियां नृत्य कर रही थी। तभी मोहल्ले के ही एक युवक ने युवतियों की वीड़ियों क्लीपिंग बनानी शुरू कर दी। वहां मौजूद संजय ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने संजय के साथ मारपीट कर दी। क्षेत्रीय लोग ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर युवक भाग गए। पुलिस ने घायल युवक संजय को उपचार के लिए देर रात जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।