फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून-खराबे के लिए मेरठ से मंगाए तमंचे, एक गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए अलाउद़दीन से बरामद तमंचे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निकाय चुनाव में खून-खराबा करने का इरादा था। इसके लिए मेरठ से तमंचों की खेप मंगवाई जा रही थी। पुलिस ने तमंचे लाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से आठ तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की दृष्टि से बागपत अति संवेदनशील जनपद की श्रेणी में हैं। कई निकाय की सीटों पर प्रत्याशियों के बीच पहले ही विवाद चल रहा है। इसको देखकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को मंगलवार की रात में सूचना मिली आगामी नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने के उद्देश्य से कुछ बदमाश तमंचे की खेप लेकर जनपद में आने वाले हैं।

इससे पुलिस सतर्क हो गई और तलाशी अभियान चलाया । एसपी जय प्रकाश ने कहा तलाशी अभियान के दौरान अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ की ओर से स्कूटी पर सवार होकर एक व्यक्ति आया। उसको रोककर तलाशी ली तो स्कूटी की डिग्गी से आठ तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन


आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद का अलाऊद्दीन है। आरोपी ने बताया कि तमंचे मेरठ के एक व्यक्ति से लेकर बागपत में बेचने आ रहा हूं।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी का कहना है कि जिस व्यक्ति से तमंचे लिए हैं। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तमंचों की खेप चुनाव के लिए ही लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें