फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक न देने पर बीवी पर झोंका फायर 

Sun, 26 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तलाक न देने पर महिला पर फायर झोका गया। इससे महिला बाल-बाल बच गई। बाद में आरोपी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर अश्लील हरकत कीं। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


महिला ने एसपी को भेजे पत्र में बताया उसकी शादी छपरौली क्षेत्र के एक गांव के युवक से वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे। बाद में दूध मुंह बेटे के साथ उसको घर से निकाल दिया था। इस घटना की पुलिस से शिकायत की। केस फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी पति उस पर तलाक का दबाव बना रहा है।

11 मार्च को पति अपने परिजनों के साथ मेरे घर में आया और उससे तलाक का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से उस पर फायर झोंक दिया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। आरोपी ससुरालियों ने जाते समय धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें