फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधरापुर थाने से भाग निकला संदिग्ध युवक

Sun, 26 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
हंसवर थाना क्षेत्र में इसी बैरियर को तोड़कर भागे पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने के संदेह में क्राइम ब्रांच द्वारा शनिवार की शाम हिरासत में लिया गया एक आरोपी रात में थाने से भाग निकला। उसे गंभीरपुर से पकड़ा गया था। सुबह इसकी जानकारी होने पर थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हाल में हुई लूट की कई घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की शाम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरहरा बेलहरा गांव निवासी एक युवक को गंभीरपुर बाजार से पकड़ा।

उसे कंधरापुर थाने के एक कमरे में बंद कर टीम उसके साथियों की तलाश में चली गई। उधर, देर रात किसी समय आरोपी युवक खिड़की का राड निकाल कर वहां से भाग गया। रविवार की सुबह पुलिस ने कमरा खोला तो उसे फरार देख थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। सीओ सिटी शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें