फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पते रहे घायल, नहीं आई एंबुलेंस

Fri, 10 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सरूरपुर गांव में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सरूरपुर गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत देखते हुए घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक बताई जा रही है। देर से एंबलेंस पहुंचने पर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात 9.30 बजे सरूरपुर गांव में आमने-सामने की भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सभी घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के समय दोनों बाइकों पर सवार युवकों में किसी के पास भी हेलमेट नहीं था। हेलमेंट होता तो शायद किसी को गंभीर चोट नहीं आती।

लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस बार-बार फोन करने के बावजूद करीब एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इसके विरोध में लोगो ने रोष जताया। सरूरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें नहीं है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार फोन करने के बावजूद न तो एंबुलेंस आई, न ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें