बागपत। बुढ़पुर गांव के रिटायर्ड फौजी सत्यवीर समेत दो लोगों से रंगदारी मांगने का पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। पुलिस ने कहा आरोपी बुढ़पुर गांव के ही बीए के छात्र है। आरोपियों ने कर्ज चुकाने के लिए रंगदारी मांगी थी।
रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया बुढ़पुर गांव के रिटायर्ड फौजी सत्यवीर और व्यापारी यामीन से पिछले माह पांच-पांच लाख रुपये की फोन से रंगदारी मांगी। थाने में केस दर्ज हुए। सर्विलांस और अन्य स्तर से रंगदारी मांगने वालों का पता लगाया। आरोपी वरशांत और मुकेश शर्मा निवासी बुढ़पुर, रमाला बस स्टैंड के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने रंगदारी मांगना स्वीकार किया है। आरोपी मुकेश ने बताया उसके भाई उमेश की आर्मी में डेढ़ साल पहले नौकरी लगी थी। जांच में उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी मिले थे। इसमें उनके सात लाख रुपये खर्च हो गया था। परिवार कर्ज में डूब गया था। इसीकारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर रंगदारी मांगकर रुपये इकट्ठे करने का प्लान बनाया था।