फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व की जंग में छात्र को पीटा

Tue, 20 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत के औढ़ापुर और चौबली गांव के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी जंग में सोमवार औढ़ापुर गांव के छात्रों ने चौबली के एक छात्र की पिटाई कर दी।। सूचना पर पहुंची पुलिस एक आरोपी छात्र को दबोच लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


चौबली गांव का मोनू क्षेत्र के ही एक कॉलेज में बीए का छात्र है। सोमवार की दोपहर वह गांव जाने के लिए जुगाड़ में बैठा था।  तभी औढ़ापुर के छह छात्र आए और उन्होंने जुगाड़ से उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। इससे वहां भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख छात्र भागने लगे। मगर, पुलिस ने पीछा कर एक छात्र को दबोच लिया। बताया जाता है कि औढ़ापुर और चौबली गांव के छात्रों में वर्चस्व को लेकर कई दिनों से मारपीट की घटना हो रही है। इसी कारण सोमवार को यह झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसआई विजय सिंह का कहना है कि पकड़े गए छात्र से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों को भी पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर छात्रों में मारपीट
बड़ौत। नगर के एक डिग्री कॉलेज की छात्रा सोमवार दोपहर में किताबों वाली गली में एक दुकान पर कुछ सामान खरीद रही थी। जैसे ही वह सामान खरीदकर लौट रही थी, तभी कुछ छात्र वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

छात्रा के शिक्षकों से शिकायत करने की बात कहने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। छात्रा ने  वापस कॉलेज में आई और अपने गांव के छात्रों को छेड़छाड़ के बारे में बताया। इस पर छात्र वहां पहुंचे तो छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले छात्र खड़े हुए थे।

दोनों ओर के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। वहां छात्रों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें दो छात्रों को मामूली चोट आई। वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती मारपीट करने वाले छात्र वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें