फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में बसपा-सपा समर्थकों में पथराव

Sat, 10 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के रटौल गांव में सेंट मेरी इंटर कॉलेज में फर्जी वोट डालने को लेकर बसपा समर्थित प्रत्याशी मुबस्सीर और सपा प्रत्याशी जाकिर के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडों चले और पथराव हुआ। एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर मुबस्सीर के छह समर्थकों को हिरासत में ले लिया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


जाकिर के समर्थक, मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रहे थे। मुबस्सीर के समर्थकों ने उन पर फर्जी वोट डालने के प्रयास का आरोप लगाया।  इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। दोनो पक्षों में लाठी-डंडे चले। उसके बाद दोनो पक्षों में पथराव हुआ। जाकिर पक्ष से सुहेल, राशिद, साकिर और मुबस्सीर पक्ष से अंजूम और नियाजूद्दीन घायल हुए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

उन्होंने लाठियां फटकाकर छह लोगों को एक लग्जरी गाड़ी के साथ हिरासत में ले लिया। बाद में काफी लोगों ने खेकड़ा थाना पर पहुंचकर हंगामा किया। घटना को लेकर गांव में टकराव की स्थिति बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें