फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर पथराव और फायरिंग

Tue, 15 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
झगड़े के बाद जमा भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में पैसे के लेनदेन को लेकर मोहल्ला कस्सावान में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग हुई , लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लिया है। तनावपूर्ण स्थिति को देख मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने देर रात एक सपा नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

मोहल्ला कस्सावान में इमरान और इस्लाम पक्ष के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह सीओ कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों पक्षों में फिर गाली-गलौच होने लगी और देखते-देखते पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई और दहशत पैदा हो गई। 
सूचना पर कोतवाली से पुलिस बल वहां पहुंचा और पुलिस को देखकर लड़ रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरकर छह लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में  तनावपूर्ण स्थिति को देख पुलिस बल तैनात किया। इस झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एक दो महिला को मामूली चोटें लगी है।  मोहल्ला कस्सावान में हुए झगड़े में एक पक्ष के मोहम्मद इस्लाम ने पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने एक  पक्ष के शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से शफीक ने भी पांच लोगों को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।  इसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें अनीस सपा नेता है  दूसरा शौकीन शामिल हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया जांच के बाद दोनों पक्ष के तीन लोगों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें