फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे से हाथापाई, हंगामा

Sun, 22 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो लोगों ने गौरीपुर में पूर्व विधायक चंदर सिंह के बेटे महिपाल सिंह के साथ  गाली-गलौच कर हाथापाई की। इससे वहां हंगामा हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में वारदात की तहरीर दी।
विज्ञापन


  गौरीपुर निवासी महिपाल ने दी तहरीर में कहा वह 19 मई को सुबह करीब 11 बजे अपने मकान पर बैठे था। तभी बाइक पर दो लोग वहां  पहुंचे। आते ही आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। उनकी जमीन में बने ईंटों के पिलर तोड़ने शुरू कर दिए।

विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। इससे वहां हंगामा हो गया था। वहां पर मौजूद उनके बेटे और राज मिस्त्री ने मामला शांत कराया। इससे वे काफी परेशान हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें