फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाज का बनियान और बेल्ट बरामद

Wed, 10 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर गांव के चार माह से लापता शाहबाज (15) के मामले में पुलिस ने अपहरण करने के दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने शाहबाज का बनियान और बेल्ट बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस शाहबाज का कोई अता-पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाहबाज करीब चार माह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर शाहबाज का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

शाहबाज का पता लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने आरोपी नाहिद और शाहरुख को मंगलवार को पीसीआर पर लिया। आरोपियों से पुलिस ने खूब पूछताछ की, लेकिन पुलिस शाहबाज का पता नहीं लगा पाई है। केस की विवेचन कर रहे एसआई विरेंद्र सिंह का कहना है कि पूछताछ करने पर आरोपी नाहिद और शाहरुख ने बताया कि उनका करीब चार माह पूर्व शाहबाज से झगड़ा हो गया था। उनके बीच मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान उनके हाथ में शाहबाज का फटा हुआ बनियान और बेल्ट आ गई थी। जबकि शर्ट और अन्य कपड़े लेकर चला गया था। आरोपियों की निशानदेही पर हरचंदपुर से बंदपुर गांव को जाने वाले रास्ते में एक खेत के किनारे से पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें शाहबाज का बनियान और बेल्ट मिली। शाहबाज का पता लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने खानापूर्ति की
बागपत। शाहबाज के पिता साबिर का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को पीसीआर पर लेकर खानापूर्ति की है। शाहबाज के जो कपड़े उन्हें खेत से मिले थे। उन्हीं कपड़ों को पुलिस ने आरोपियों से बरामद दिखा दिया है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इसलिए अभी तक शाहबाज का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें