फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के पास सेक्स रैकेट पकड़ा

Thu, 11 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने एक मकान में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस टीम ने छापामारी कर यहां से दो युवती और चार युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन


इनमें सपा नेता का बेटा भी शामिल है। पुलिस को वहां से अनुचित सामग्री भी बरामद हुई है। कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। आरोपियों को हिरासत में लेते ही कोतवाली में सिफारिश करने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।

बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में कुछ युवक और युवतियां संदिग्ध स्थिति में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत वहां पर छापामारी की। इससे वहां भगदड़ मच गई। एक युवती मौका पाकर वहां से चली गई, जबकि दो युवती और चार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। काफी लोग इकट्ठे हो गए। पकड़े गए युवक एवं युवतियां शहर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने युवतियों को तो छोड़ दिया, जबकि चारों आरोपी युवकों को पुलिस कोतवाली ले गई। आरोपियों में सपा नेता का बेटा भी शामिल है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तलाशी के दौरान कमरे से अनुचित सामग्री भी बरामद हुई। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

आरोपियों की सिफारिश में काफी लोग कोतवाली पर पहुंच गए और उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया। शाम तक कोतवाली में पकड़े गए युवकों की सिफारिश करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, आरोपी युवकों का कहना है कि उनके कोचिंग सेंटर की बुधवार को शुरूआत थी। वे तो उसकी तैयारी में लगे हुए थे। पुलिस ने उन्हें बेवजह पकड़ लिया है। उन पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


बीबीए के छात्र हैं दो आरोपी
बागपत। पकड़े गए दो युवकों का कहना है कि वे क्षेत्र के ही एक इंस्टीट्यूट में बीबीए में पढ़ते हैं, जबकि एक युवक ने खुद को 12वीं पास बताया। वहीं, एक युवक कपड़ा बेचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें