फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप

Sun, 13 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना कस्बा की नौवीं की छात्रा, मेरठ रोड पर सिंघावली अहीर के पास बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसका आरोप है कि कस्बे का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे तीन दिन पूर्व लेकर आया था। उन्होंने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। होश अाने पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बागपत शहर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। कस्बा का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ उसे लेकर आया था।

उसे ईख के खेत में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। धमकी दी कि यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपी उसे नशीली दवाई देते थे। जिससे वह बेहोशी की हालत में रखती थी। वह किसी तरह बागपत-मेरठ रोड  पर आई।
विज्ञापन


उसने वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि लड़की ने कई जानकारी दी है। उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें