पुराना कस्बा की नौवीं की छात्रा, मेरठ रोड पर सिंघावली अहीर के पास बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसका आरोप है कि कस्बे का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे तीन दिन पूर्व लेकर आया था। उन्होंने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। होश अाने पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बागपत शहर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। कस्बा का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ उसे लेकर आया था।
उसे ईख के खेत में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। धमकी दी कि यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपी उसे नशीली दवाई देते थे। जिससे वह बेहोशी की हालत में रखती थी। वह किसी तरह बागपत-मेरठ रोड पर आई।
उसने वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि लड़की ने कई जानकारी दी है। उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया।