फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से महिला के रुपये गायब, थाने पर हंगामा

Wed, 20 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
थाने मंे बैठी पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव के बैंक से रुपये निकालकर सामान लेने आई महिला मनीषा की कपड़ों की दुकान से पॉलीथिन गायब हो गई। महिला का आरोप है कि दुकान पर पानी पीते समय दुकानदार ने पॉलीथिन गायब की है। पॉलीथिन में 20 हजार रुपये और अन्य सामान था। पुलिस आरोपी दुकानदार को कोतवाली ले आई। इससे व्यापारी भड़क गए। उन्होंने कोतवाली पर हंगामा किया। 
विज्ञापन


 हरचंदपुर गांव की महिला मनीषा पत्नी पिंटू का कहना है कि वह मंगलवार को काठा गांव के एसबीआई बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर बागपत शहर में सामान खरीदने पहुंची। उसने शौकत मार्केट में स्थित दुकान से स्कूल ड्रेस के बारे में पूछा। दो पॉलीथिन दुकान के काउंटर पर रखकर पानी पीने लगी। इसी दौरान वहां से एक पॉलीथिन गायब हो गई। जिसमें बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये के अलावा करीब 300 रुपये और, नाक का सोने का आभूषण और अन्य सामान था।

तलाश करने के बावजूद पॉलीथिन नहीं मिली। उसने दुकानदार पर पॉलीथिन गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी दुकानदार को कोतवाली पर ले आई। आरोपी दुकानदार की हिमायत में काफी व्यापारी कोतवाली पर पहुंच गए। उनका कहना है कि दुकानदार ने पॉलीथिन गायब नहीं की है।  कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, शहर में महिला की रुपये की पॉलीथिन गायब होने का मामला पहला नहीं है। तीन दिन पूर्व ही बड़ा बाजार में कंप्यूटर कैफे पर जॉब फार्म की जानकारी लेते समय सिसाना गांव के अनिल का एक लाख रुपये से भरा बैग गायब हो गया था। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। लगातार वारदात के बावजूद पुलिस निष्कि्रय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें