फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की लूट से मचा हड़कंप

Sun, 20 Dec 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चमरावल रोड पर पशु व्यापारियों से पांच लाख की लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस दौड़ी, लेकिन मौके पर जाकर मामला दो व्यापारियों के बीच लेन देन के विवाद और मारपीट का निकला। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बरनावा के पशु व्यापारी सानू और मेरठ के सिवालखास निवासी आसिफ, पशुओं की खरीद फरोख्त के लिए बागपत पैठ में आए थे। इसी दौरान उनका रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों  के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई।

उन्होंने एक दूसरे पर लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसका लोगों ने विरोध किया। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी का कहना है कि व्यापारी आरिफ ने सोनू पर पांच लाख रुपये और सानू ने आरिफ पर दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था। जांच में  पता चला कि दोनों के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। इसी कारण यह आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें