फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नामजद, 80 अज्ञात पर केस दर्ज

Sun, 20 Dec 2015 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। लापता किशोरी की बरामदगी को लेकर थाने में हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 12 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर मोहल्ला निवासी एक किशोरी को पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया था। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन कई दिन बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई और न ही किशोरी बरामद हुई। इसे लेकर शुक्रवार को एक समुदाय के लोगों ने पंचायत करने के बाद थाने जाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच तीखी झड़प हुई थी। उक्त लोगों ने तीन दिन में कार्रवाई न होने पर थाने में महापंचायत करने का ऐलान कर दिया था। इसे लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। मामले में देर रात्रि थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने थाने में हंगामा करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए भीड़ का नेतृत्व करने वाले भाजपा नेता नरेश सैनी, विहिप नेता सुभाष मलिक, प्रमोद सैनी, लोकेश गोयल सभासद, अमित गर्ग, इंद्रपाल दलित, ग्राम प्रधान आल्दी अरविंद सैनी, सतीश कुमार चौहान, रणधीर सल्फा, सुंदरलाल सैनी, राजेंद्र बंसल सहित 80 अज्ञात लोगों पर एसआई मुकेश कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ कैराना एनपी सिंह का कहना है कि उक्त लोगों की वीडियोग्राफी के पश्चात पहचान कर गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें