फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पर बवाल में रिपोर्ट दर्ज, पांच गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बृह्स्पतिवार देर रात थ्ााने पर तहरीर देने पहुंचे निवाड़ा के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निवाड़ा चेकपोस्ट के पास यमुना खादर में बृहस्पतिवार को खनन पर हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फायरिंग के आरोपी ठेकेदार पक्ष के रिटायर सैनिक को लाइसेंसी पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चार किसानों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


बवाल के मामले में निवाड़ा के किसान जाहिद की तहरीर पर खनन ठेकेदार पक्ष के 13 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पथराव, फायरिंग, रंगदारी मांगने, आगजनी और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खनन ठेकेदार ज्ञानेंद्र निवासी कविनगर  गाजियाबाद ने गौरीपुर गांव की प्रधान के पति शौचंद व निवाड़ा के कुरबान समेत 27 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुरबान किसान सर्वजन समता पार्टी के टिकट पर विधान सभा का  चुनाव लड़ चुके हैं और उन पर प्रकरण के निपटारे की एवज में डेढ़ करोड़ रुपये मांगने व गौरीपुर प्रधान के पति शौचंद पर पांच लाख रुपये महीने मांगने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने बताया कि  कि खनन ठेकेदार पक्ष के आरोपी संजीव पुत्र सोराज सिंह निवासी खटकी परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। वहीं किसान पक्ष के उम्मेद, धर्मवीर, जाहिद और हारून को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने सभी  को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में निवाड़ा गांव और आसपास की कई ठिकानों में दबिश दी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, गौरीपुर-निवाड़ा यमुना खादर में बवाल का मामला लखनऊ तक गूंजा। प्रशासन ने जमीन पर कब्जे और प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी। जबकि एसपी जयप्रकाश से भी मेरठ और लखनऊ के अधिकारियों ने जानकारी ली।

मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने दौड़ाया, पालिकाध्यक्ष ने संभाला मामला
बागपत। यमुना खादर में बवाल होने के बाद बृहस्पतिवार की रात में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे निवाड़ा के किसानों और ग्रामीणों को पुलिस ने दौड़ा लिया। हंगामा होने पर पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट कोतवाली में पहुंचे और कोतवाली प्रभारी से निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस ने चार किसानों को गिरफ्तार कर लिया और बाकी किसानों को छोड़ दिया। बृहस्पतिवार की रात में करीब साढ़े 12 बजे निवाड़ा के सुभान के नेतृत्व में किसान और ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। खनन ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। किसान कोतवाली से निकलने लगे तो इस बीच पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

पुलिस कार्रवाई देखते हुए किसान कोर्ट रोड से भागने लगे। इस बीच पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ा। निवाड़ा के किसानों का कहना है कि उनकी पिटाई भी की गई। हंगामा बढ़ने पर पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट कोतवाली में पहुंचे और पुलिस से निष्पक्ष जांच की बात कही।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए किसानों में से 12 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, जबकि चार को कोतवाली में ही बैठा लिया। किसानों ने कहा उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

दोनों पक्षों के ये लोग हुए घायल
बागपत। गौरीपुर-निवाड़ा यमुना खादर में किसानों की ओर से सद्दाम, साकिब गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा फजरू, इंद्रपाल उर्फ झगडू, कुरबान एवं अन्य भी घायल हैं। जबकि खनन ठेकेदार पक्ष ने जो मुकदमा दर्ज कराया है, उसमें तीन युवक गंभीर और कई घायल हुए हैं।

यह है मामला
बृहस्पतिवार को खनन ठेकेदार रेत खनन के लिए रास्ता बना रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में खनन ठेकेदार पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई थी, जिसके बाद ग्रामीण भड़क उठे थे। पथराव और फायरिंग के बीच ग्रामीणों ने वाहनों में तोड़फोड़ की थी और ठेकेदार के टेंट में आग लगा  दी थी। एक दर्जन से अधिक लोग इस बवाल में घायल हुए थे।  

यह है मामला
बृहस्पतिवार को खनन ठेकेदार रेत खनन के लिए रास्ता बना रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में खनन ठेकेदार पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई थी, जिसके बाद ग्रामीण भड़क उठे थे। पथराव और फायरिंग के बीच ग्रामीणों ने वाहनों में तोड़फोड़ की थी और ठेकेदार के टेंट में आग लगा  दी थी। एक दर्जन से अधिक लोग इस बवाल में घायल हुए थे।  

रिपोर्ट एक
खनन ठेकेदार ज्ञानेंद्र निवासी कविनगर गाजियाबाद ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गौरीपुर गांव की प्रधान के पति शौचंद के अलावा निवाड़ा गांव के कुरबान, नाजिम, निसार, अनीश, अंगूर, यूसुफ, जमील, उम्मेद, फोंदी, रिजवान, अलीशेर, दिलशाद, धर्मवीर, कालू, जुम्मा, छोटा, उस्मान, जाहिद, साबिर, फरमान, इसरार, साकिब, इंद्रपाल, फलदद्दीन, सद्दाम, हारून को नामजद व 15 अज्ञात दर्शाए हैं।  

रिपोर्ट दो
 जाहिद निवासी निवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज  कराई। इसमें राजेंद्र सिंह निवासी दिल्ली, धर्मेंद्र उर्फ राजू निवासी मुजफ्फरनगर, पवन चड्ढ़ा, भगवान सिंह चिकारा, संजीव निवासीगण बागपत, अमित चौहान निवासी गाजियाबाद, इंतजार, अफजल, रिफाकत, नियाजू, शेरा, शारिक, नदीम निवासीगण निवाड़ा को नामजद और दो अज्ञात को नामजद किया गया।  इनके खिलाफ मारपीट, बलवे और कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस  रिपोर्ट में निवाड़ा के भी सात लोगों को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें