फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों में संघर्ष

Fri, 02 Sep 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में निवाड़ा चौकी के पास पथराव के बाद मौके पर पड़ी ईंटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निवाड़ा पुलिस चौकी के पास कॉलोनी में रास्ते को लेकर बृहस्पतिवार को दो प्रॉपर्टी डीलरों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव हुआ। एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस फायरिंग होने से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन


 निवाड़ा गांव के प्रापर्टी डीलर हाजी निसार और हाजी निजात के निवाड़ा चौकी के पास स्थित कॉलोनी में प्लाट हैं। प्लाट के सामने के रास्ते को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है। कई बार कहासुनी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

हाजी निसार का कहना है कि विपक्षी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पथराव और फायरिंग भी की। 
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के हाजी निजात के ममेरे भाई सईद का कहना है हाजी निसार पक्ष के लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर पथराव किया। वह स्वयं और रशीद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रशीद को बागपत से मेरठ रेफर किया।

बाद में उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। निवाड़ा चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने कहा रास्ते को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। फायरिंग का आरोप गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें