फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों और दुकानदारों की तीखी नोकझोंक

Tue, 28 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अतिक्रमण हटाता महाबली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर अधिकारियों और दुकानदारों में तीखी नोकझोंक हुई। दुकानदारों के विरोध के बावजूद महाबली नहीं रुका।
विज्ञापन

  डीएम हृदय शंकर तिवारी के आदेश पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह, तहसीलदार राज बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। हाईवे पर बस स्टैंड से पीएन शर्मा पार्क तक अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। महाबली ने अवैध तरीके से बनी दुकानों, खोखों को गिराया। दो घंटे तक चले अभियान के दौरान दुकानदारों ने काफी विरोध किया। उनकी अफसरों से नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद कार्रवाई जारी रही और आगे भी अतिक्रमण करने पर चेतावनी दी गई। 
  उधर, प्राधिकरण की टीम ने नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर सड़क के बीच से 50 फीट तक सड़क की नपाई की और लाल निशान लगाए। उन्होंने बताया कि यह अभियान रोजाना जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कईं दुकानदारों की रोजी-रोटी भी खतरे में पड़ गई है। उनकी ओर से मोहलत मांगी जा रही है। दूसरी ओर कुछ दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे हैं।
विज्ञापन


टटीरी के व्यापारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण
अग्रवाल मंडी टटीरी। प्रशासन के रूख को देखते हुए सोमवार को कस्बे के व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। व्यापारियों में प्रशासन के आने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। कस्बे मेरठ-बागपत मार्ग, बाजार, रेलवे रोड से दुकानदारों ने टीन शेड, तख्त आदि को दुकानों में रखा। रेलवे फाटक के दोनों ओर सड़के पास बनाई गई सीमा के अंदर ही लोगों ने फेरियां लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें