फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद के गुर्गों पर हमला

Thu, 18 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में पुलिस हिरासत में हमलावरों को धमकी देते बंदी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेल में प्रमोद गांगनौली और परमवीर तुगाना के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई बुधवार को कचहरी की हवालात में देखने को मिली। प्रमोद के दो गुर्गों पर हमला किया। दोनों पिटाई से बेहोश हो गए। इससे वहां  हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में उन्होंने परमवीर तुगाना गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


घायल बंदी मोहन पुत्र सुखवीर निवासी गाधी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया वह हत्या के केस में जेल में बंद हैं। केस की पेशी पर बुधवार को पुलिस जेल से उन्हें लेकर चली। उसके साथ उसका साथी मनीष उर्फ मोनू पुत्र जितेंद्र निवासी रठौड़ा भी था। जेल में ही परमवीर तुगाना गैंग के सदस्यों ने उनके साथ कहासुनी की। इसको लेकर वहां झगड़ा हो गया। पुलिस वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया था।

इसके बाद उनको हवालात गाड़ी में पुलिस वाले जेल से कचहरी लेकर पहुंचे। जब पुलिस वाले उन्हें कचहरी हवालात ले जाने लगे, तब विपक्षियों ने उनके साथ झगड़ा किया। पुलिस ने उन्हें हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद विपक्षियों ने जान से मारने की नियत से बटों से हमला कर दिया। वह दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। अन्य बंदियों और पुलिस वालों ने किसी तरह उन्हें बचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराया। उसने हमला करने का आरोप दाहा गांव के शीलू, तुगाना गांव के आजाद, वाजिदपुर निवासी कुलदीप और शामली के नाला निवासी गौरव पर लगा कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 

प्रमोद की हत्या का लेंगे बदला 
बागपत। मनीष और मोहन ने पुलिस अभिरक्षा में चिल्लाते हुए कहा परमवीर और उसके साथियों ने उनके गुरु प्रमोद गांगनौली की हत्या की है। जब तक इसका बदला नहीं ले लिया जाएगा, चैन से नहीं बैठेंगे। जल्द ही जेल से बाहर आने के बाद खून-खराबा करेंगे। 

पहले भी कई बार हो चुका झगड़ा 
बागपत। प्रमोद और परमवीर गैंग में काफी समय से रंजिश चल रही है। जेल में कई बार उनमें झगड़ा हो चुका है। मोहन ने कहा परमवीर गैंग के सदस्य बुधवार को ज्यादा थे। इसका फायदा उठाकर उन पर हमला किया। उन्होंने  पहले कई बार उनके साथ मारपीट की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें