फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशरफाबाद प्रकरण में पूर्व प्रधान समेत 86 पर मुकदमा

Sun, 06 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के रमाला क्षेत्र के गांव अशरफाबाद थल में खड़ंजे के विवाद में शुक्रवार को हुए बवाल में ग्राम प्रधान बालो ने पूर्व प्रधान अब्बास और 35 लोगों को नामजद करते हुए 86 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव के खड़ंजे को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई थी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को बड़ौत तहसील प्रशासन और रमाला थाना पुलिस गांव में पहुंची। अधिकारी अपनी देख-रेख में काम करा रहे थे।

इसी दौरान गांव भीड़ ने अधिकारियों की टीम और गांव के लोगों पर पथराव कर दिया। इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। गांव के कई लोग चोटिल भी हुए। पुलिस ने लाठियां फटकार मामला संभाला। बाद में ग्राम प्रधान बालो ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।  इस बारे में रमाला थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि जाकिर पुत्र याकूब, आस मोहम्मद पुत्र रूकमूद्दीन, अब्बास पुत्र शब्बीर, आसिफ पुत्र अब्बास, अफलातून पुत्र सफीक, नजबुल्ला पुत्र शफीक, सनव्वर पुत्र याकूब, जहांगीर पुत्र असरा, महताब पुत्र याकूब, शाहिद पुत्र रकमू, साबिर पुत्र अय्यूब, दिलशाद पुत्र अफलातून, आसिफ पुत्र लियाकत, जावेद पुत्र जुल्फिकार, आस मोहम्मद पुत्र अजीज, वकील पुत्र रकमू, राशिद पुत्र लियाकत, तालिब पुत्र आलम, फरमान पुत्र सकुरा, नसीम, नबाब पुत्र समसल्ला, फरमान पुत्र महबूब, नूर इलाही पुत्र रजा, समिया पत्नी लियाकत, जुबैदा, जैबुन पत्नी समयदीन, मुंसारिना पत्नी  अंसार अली समेत 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। सभी आरोपी अशरफाबाद थल के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें