फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के घर आने से बेटी का टूट सकता है रिश्ता

Fri, 02 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
  बागपत में  साहब! पता चलते ही अपने बेटे को खुद पकड़वा दूंगी...लेकिन पुलिस मेरे घर पर न आए। इससे उनकी बदनामी हो रही है। 4 दिसंबर को होने वाली उसकी बेटी की शादी भी टूट सकती है। पुलिस आग्रह करने के बाद भी नहीं मान रही है। इससे पूरा परिवार काफी परेशान है। यह कहना है कि रमाला क्षेत्र के एक गांव की महिला का।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसके दो लड़के और एक लड़की है। एक बेटा शादीशुदा है। जो हरियाणा में रहता है। बेटी की 4 दिसंबर को शादी होने जा रही है। उसका छोटा बेटा गांव की एक युवती को 3 नवंबर को अपने साथ लेकर चला गया है। उनको काफी तलाश किया गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। युवती के परिजनों ने रमाला थाना पर शिकायत की। थाना पुलिस 17 नवंबर को उसके बड़े बेटे को घर से उठाकर ले गई। पूछताछ करने पर 21 नवंबर को बेटे को छोड़ा। आरोप है कि पुलिस उनके घर पर आकर लगातार उसको और परिवार के लोगों को परेशान कर रही है। आग्रह के बाद भी पुलिस ने उसके घर पर आना बंद नहीं किया। इससे उसकी बेटी का रिश्ता टूट सकता है। पीड़िता ने कलक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में शिकायत की। रमाला थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें