फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए उधम सिंह गैंग के शूटर को दारू देते पकड़ा

Wed, 26 Aug 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ जेल से पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर उधम सिंह करनावल के शूटर मनीष उर्फ अन्ना को न्यायालय की दीवार फांदकर एक युवक ने पानी की बोतल में शराब देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी बावली गांव का संजय पुत्र राकेश है। मंगलवार की दोपहर वह न्यायालय की दीवार कूदकर हवालात के कमरे में बंद बंदी मनीष उर्फ अन्ना के पास जा रहा था। वह हाथ में पानी की बोतल लिए हुए था। इसी दौरान पुलिस वालों ने उसे देख लिया और उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि हवालात के कमरे में बंद उनके गांव के मनीष को वह पानी देने के लिए आया था। उसे बाहर बैठे कई लोगों ने यहां पर भेजा है। पुलिस ने उसके साथियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा है कि आरोपी संजय हवालात में बंद मनीष उर्फ अन्ना को पानी की बोतल में शराब देने आया था। उसे पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मनीष का भागने का तो नहीं था इरादा
बागपत। आरोपी संजय का मनीष उर्फ अन्ना को पुलिस अभिरक्षा से भगाने का तो इरादा नहीं था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।


बंदी ने तो नहीं किया भागने का प्रयास!
बागपत। कचहरी की दीवार फांदकर युवक के देखे जाने पर हड़कंप मच गया। शोर मच गया कि बंदी ने भागने का प्रयास किया है। हालांकि पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया। इस बारे में एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि किसी भी बंदी ने भागने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें