फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन पर पथराव, कई यात्री घायल

Fri, 24 Feb 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी । बृहस्पतिवार को शाम के समय असामाजिक तत्वों ने दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर अलावलपुर गांव के पास चलती पैसेंजर ट्रेन पर  पथराव किया।  इससे कई यात्री घायल हो गए। इनमें छपरौली कायात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे ट्रेन में अफरातफरी मच गई। घायल ने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन


 सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन (74024) बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे अलावलपुर स्टेशन से रवाना हुई। तभी छह युवकों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। पत्थर लगने से ट्रेन में सवार छपरौली क्षेत्र के गांव शबगा निवासी युवक गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में उसे बागपत रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतारा।


 शामली के एलम निवासी यात्री सोनू ने घायल को एंबुलेंस की मदद लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा पत्थर लगने से कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए हैं। यात्रियों ने कहा कुछ असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। बड़ौत जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार ने कहा पत्थर मारने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है इससे पहले भी ट्रेन पर पथराव हो चुका है। महिला और युवतियों से छेड़छाड़ की तो आम घटना है। ट्रेन में तीन माह पहले अहेड़ा स्टेशन के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जीआरपी अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें