फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर किसान को चाकुओं से गोदा, गंभीर

Sat, 17 Jun 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघावली अहीर-सैड़भर मार्ग पर नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार रात कहर बरपाया। बाइक सवार किसान के साथ लूट का प्रयास किया गया। विरोध करने पर किसान को चाकुओं से गोद दिया। गंभीर हालत में घायल को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने जंगल की कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


सैंड़भर गांव निवासी 50 वर्षीय पप्पू उर्फ धनपाल पुत्र मुख्तार शुक्रवार को बुलंदशहर में अपने परिचित से मिलने गया था। रात के समय मेरठ से वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। रात करीब सवा दस बजे जैसे ही वह सैड़भर मार्ग पर ईट भट्ठे के पास पहुंचा तो नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर लूटपाट शुरू कर दी।

किसान ने विरोध किया और एक नकाबपोश को दबोच लिया। साथी को घिरा देख दो नकाबपोश बदमाशों ने किसान पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमला कर किसान से छह हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए, जबकि किसान ने ईंट भट्ठे पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


भट्ठे के मजदूरों ने गांव और पुलिस को जानकारी दी। परिजन और सैकड़ों ग्रामीण घायल किसान को लेकर बालैनी स्थित नर्सिंग होम पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में किसान को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।  

ग्राम प्रधान श्याम सिंह ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इससे पहले भी इस मार्ग पर नकाबपोश बदमाश कहर ढा चुके हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। काफी देर तक मामला सिंघावली अहीर और बालैनी थाने के बीच सीमा विवाद में उलझा रहा। दोनों थानों की पुलिस कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें