हरियाणा के जिला करनाल में भाई के शादी समारोह में शामिल होने गई महिला के साथ नंदोई ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। पीड़ित दंपति ने घर लौटकर केस की जानकारी परिजनों को दी। दोघट पुलिस के कहने पर परिजन हरियाणा में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चले गए।
मामला दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ हुआ है। महिला अपने पति के साथ हरियाणा के जिला करनाल एक गांव में अपने भाई की शादी में शामिल होने गई थी। इसी गांव में महिला की ननद की ससुराल है।
महिला पति के साथ अपने मायके की बजाय अपने की ननद के घर में ठहर गई। इस दौरान नंदोई ने धोखे से एक कमरे में बंद कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की जानकारी पति को दी। दंपति शादी समारोह निपटाने के बाद गांव में लौटे और युवक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
दंपति के परिजन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने दोघट पहुंचे। दोघट थाना पुलिस ने मामला हरियाणा का होने के कारण पीड़ित दंपति से संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। दूसरी तरफ एसओ दोघट दिनेश कुमार ने बताया पीड़ित को लेकर परिजन थाने आए थे। समझाने के बाद परिजन महिला को लेकर हरियाणा के जिला करनाल में रिपोर्ट दर्ज कराने चले गए हैं।