फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वस्त्र होकर युवती ने मचाया उत्पात

Thu, 24 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बा में बुधवार को शाम के समय बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। नशे की हालत में एक युवती ने निर्वस्त्र होकर पुलिस के सामने जमकर उत्पात मचाया। राहगीरांे की गर्दन शर्म से झुक गई। बाद में पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करके युवती भाग निकली।
विज्ञापन


बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बुधवार को शाम करीब छह बजे अमीनगर सराय कस्बे में पहुंची। वह नशे की हालत में निर्वस्त्र अवस्था में थी। उसने वहां पर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। वहां से गुजर रहे लोगों पर गंभीर आरोप लगाया। इससे वहां पर लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस वाले भी वहां पहुंचे।

पुलिस ने अपनी आंखों से पूरा नजारा देखा।  महिला पुलिसकर्मी न होने के कारण किसी ने उसे रोकने की जरूरत नहीं समझी। दुकानदार और अन्य लोगों ने पुलिस से युवती को वहां से ले जाने के लिए कहा, इसके बाद पुलिस वाले उसे थाने ले जाने लगे।  इसी दौरान  पुलिस ने एक युवक से टीशर्ट मांगी और युवती को पहनाई।
विज्ञापन


 युवती की लोगों ने विडियो भी बनाई। सूत्रों के अनुसार पुलिस कर्मी युवती को लेकर थाने चलने लगे तो रास्ते में युवती पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करके भाग निकली। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव ने कहा युवती शराब के नशे की हालत में है। इसलिए वह हंगामा कर रही थी। 

शराबी युवकों ने सिपाही को पीटा
बड़ौत। मंगलवार की रात में तीन युवक दिल्ली बस स्टैंड स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे और शराब मांगी। सेल्समैन ने शराब युवकों को देकर पैसे मांगे तो उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट कर डाली और फरार हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए गुराना रोड गली नंबर तीन में गई तो शराबी पुलिस से भिड़ गए और उन्होंने कांस्टेबिल सुबोध कुमार के साथ मारपीट भी कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया और भीड़ जमा हो गई।

सूचना देने पर कोतवाली प्रभारी वीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बल प्रयोग कर तीन लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों में दीपक पुत्र देवेंद्र हिलवाड़ी, देवेंद्र पुत्र सुखपाल, राम तीरथ पुत्र ब्रहम सिंह गली नंबर तीन गुराना रोड के रहने वाले हैं। कांस्टेबिल सुबोध कुमार ने सरकार कार्य में बांधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें