इदरीशपुर गांव में मात्र दो हजार रुपये को लेकर नईम को मौत की नींद सुला दिया। इस मामले में पुलिस को भी जानकारी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
गांव के ही एक व्यक्ति ने तीन साल पहले नईम के पिता मुकीम से दो हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार तकादा करने के बाद भी वह पैसे नहीं दे रहा था। कुछ दिन पूर्व जब उन्होंने उससे पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी, लेकिन सामाजिक तौर पर गांव में ही इस मामले को सुलझा लिया गया था।
शनिवार को देर रात में इसी को लेकर गांव के तीन लोगों ने नईम की गोली मार कर हत्या कर दी। इस वारदात को लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस बल तैनात रहा।