फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपके से जमीन बैनामा करने आए ससूर का बहूओ ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। चुपके से बैनामा करने शनिवार को तहसील पहुंचे थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव के व्यक्ति की बहुओं ने जमकर धुनाई कर दी। घसीटकर सब रजिस्ट्रार के पास ले गईं। बैठवलिया गांव के झब्बर गुप्ता के चार लड़के हैं। उन्होंने अपने लड़कों से छिपाकर शनिवार को 58 डिसमिल जमीन बहरौली गांव के धनेश की पत्नी शीला देवी को बैनामा कर दिया। इसकी सूचना मिली तो बहुएं राधिका व संगीता तहसील पहुंच गईं। बहुओं को देख झब्बर गुप्ता भागने लगे। बहुओं ने दौड़ाकर पकड़ लिया और मारते पीटते रजिस्ट्री कार्यालय में सब रजिस्ट्रार विनोद चंद के पास ले गई। इस घटना से तहसील में हंगामा मच गया। सभी लोग बहुओं के साहस की चर्चा कर रहे थे। इस संबंध में सब रजिस्ट्रार विनोद चंद का कहना है कि रजिस्ट्री हो गई है। अब कुछ नहीं किया जा सकता। बची हुई भूमि की ये लोग रजिस्ट्री करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें