बागपत में एक महिला ने अपने पति पर ही बेटी की अस्मत लूटने का आरोप लगाया है। वहीं, पीड़ित व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों पर उसे जहर देकर मारने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला और उसके पति दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि दोनों की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
सोमवार को थाने में अजीबोगरीब मामला लेकर एक दंपति पहुंचा। बच्चों के साथ थाने पहुंची महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति ने बेटी की इज्जत लूट ली। इस वजह से पति के रहते घर में बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।
जबकि उसके पति ने आरोप लगाया कि पत्नी व बच्चों ने साजिश रच उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया। इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा कि इससे पहले पत्नी है उस पर घिनौना आरोप लगा दिया। पुलिस ने दोनों की तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।