फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने कराई थी हत्या

Mon, 30 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुराना रोड की 30 फुटा रोड़ पर तीन दिन पूर्व मुकदमेबाजी से तंग होकर प्रियंका की हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने कराई थी। पुलिस ने मृतका के देवर को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


प्रियंका की हत्या 26 नवंबर को उस समय की थी जब वह अपनी भाभी मीनू के साथ स्कूटी द्वारा बागपत न्यायालय में तारीख पर जा रही थी। तभी गुराना रोड से सटे 30 फुटा रोड़ पर तीन बाइक सवारों ने उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में प्रियंका के पति संजय समेत आठ लोगों के खिलाफ मृतका की भाभी मीनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी सुनील निवासी तितरौदा को गिरफ्तार किया है, वह प्रियंका का देवर है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि ससुराल वाले प्रियंका से मुकदमों को लेकर तंग आ गए थे। इसलिए उसकी हत्या कराई गई थी। बताया कि इस हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें