फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की साजिश के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरा सिल्वर नगर गांव में पुलिस अभिरक्षा में किसान देवी सिंह की हत्या के मामले में हत्या की साजिश रचने वाले दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। 
विज्ञापन


पुलिस अभिरक्षा में धनौरा सिल्वर नगर गांव में 25 दिसंबर 2016 को किसान देवी सिंह की हत्या की। इस मामले में थान सिंह और उसके दो बेटे सुनील और सोहनवीर को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या की साजिश रचने वाले दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जबकि मंगलवार की रात में पुलिस ने बड़ावद मंदिर के पास से इस हत्या में साजिश रचने वाले दो लोगों को और गिरफ्तार किया है। इसमें देव करण पुत्र अशोक, गौरव पुत्र आनंद निवासी धनौरा सिल्वर नगर शामिल हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि उनका परिवार गांव से पलायन भी कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें