फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र  धामा और उनके साथी बाशिद की हत्या का मुख्य आरोपी कर्मवीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


खेकड़ा निवासी पुष्पेंद्र धामा अपने साथी बाशिद के साथ बाइक से 19 फरवरी की रात करीब पौने आठ बजे कस्बे की पांडव पुलिया के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों ने उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था। मृतक पुष्पेंद्र के बड़े भाई डाक्टर सुरेंद्र धामा ने खेकड़ा के आरोपी कर्मवीर, सहदेव, जयवीर, रोहताश, रामकुमार, रोहन और प्रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी जयवीर और रोहताश को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। शनिवार को पुलिस मुख्य आरोपी कर्मवीर को पकड़ने में कामयाब हो गई। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि आरोपी कर्मवीर को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन



शूटरों के बारे में दी कर्मवीर ने जानकारी ः पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गए आरोपी कर्मवीर ने घटना में शामिल रहे शूटरों की जानकारी दे दी है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

हरियाणा में छिपा हुआ था कर्मवीर ः पुलिस सूत्रों का कहना है कि कर्मवीर वारदात को अंजाम देने के बाद कई स्थानों पर गया। फिलहाल वह हरियाणा में छिपा हुआ था। उनसे अपने साथियों की काफी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें