फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में छेड़छाड़ करने का आरोपी मौलवी जेल भेजा

Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपी मौलवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर बस में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


शाहदरा से शामली जाने वाली मिनी बस में सवार एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दिल्ली से बागपत लौट रही थी। रास्ते में युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माना। बाद में उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। आरोपी ने खुद को शामली के गांव हसनपुर निवासी शमीम बताया था। आरोपी दिल्ली के एक मदरसे में मौलवी है। महिला की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पता चलने पर आरोपी की हिमायत में काफी लोग कोतवाली पर पहुंच गए थे। समझौते का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मारपीट करने पर एक युवक हिरासत में 
बागपत। शहर की माता कॉलोनी में एक परिवार के साथ मारपीट की गई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें