बड़ौत तहसील में एसडीएम से गुहार लगाने जाती तालाक की पीड़िता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
औसिक्का गांव में एक महिला को उसके शौहर ने तीन बार तलाक कहा। पीड़ित महिला ने बच्चों के साथ मंगलवार को एसडीएम के यहां पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई।
उसका आरोप है कि उसके शौहर के भाभी से संबंध हैं और वह उसे ही अपनी पत्नी मानता है। उसने एसडीएम से न्याय और सुरक्षा दिलाने की गुहार की है। एसडीएम के यहां पहुंची महिला फिरदौस ने कहा कि उसका पति गुलाब नबी शराबी है।
आरोप है कि उसने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से चले जाने का फरमान सुना दिया है। उसे आशंका है कि वह उसके बच्चों को भी जान से मार सकता है। महिला के मुताबिक शौहर के भाभी से संबंध हैं। इसलिए वह उसे साथ रखना पसंद नहीं करता।
इस मामले में उसने कईं बार बड़ौत पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। उसने एसडीएम से पति पर कार्रवाई के साथ ही उसे न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले में एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने और महिला पुलिस को सुरक्षा दिलाने के निर्देश दिए हैं।