फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के 48 घंटे पहले यूपी- हरियाणा बॉर्डर होगा सील 

Wed, 25 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट परिसरम में निरीक्षण करती प्रेक्षक मणिमाला व साथ में अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव में मतदान से 48 घंटे पहले यूपी-हरियाणा की सीमा सील होगी। प्रत्येक वाहन की चेकिंग होगी। यमुना खादर में भी पुलिस तैनात रहेगी। ताकि अपराधी और अराजकतत्व जनपद में प्रवेश न कर पाए। हालांकि वाहनों के चलने पर रोक नहीं लगेंगी। 
विज्ञापन


चुनाव जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो, पुलिस और प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुटे हैं। डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय गांव-गांव का जाजया ले रहे हैं। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के अपराधी यहां पर आकर चुनाव में गड़बड़ी न कर दें। इस पर भी अफसरों की नजर है। इसके लिए चार दिन पहले दोनों राज्यों के अफसरों ने कई घंटे मंथन किया। हरियाणा से बागपत में किन-किन जगह से प्रवेश होता है। इसकी सूची तैयार की और अफसरों को सौंपी। यमुना में पानी कम होने के कारण अधिकांश लोग यमुना खादर के रास्ते आते हैं। उन रास्तों का भी पता लगाया। अफसरों का इरादा हरियाणा से अपराधी, असामाजिक तत्व, असलाह और शराब तस्करी रोकना है। इसके लिए मतदान से 48 घंटे पहले सीमा सील कर दी जाएगी।

हालांकि वाहनों का आवागमन बंद नहीं होगा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सिविल ड्रेस में भी पुलिस रहेगी। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा हरियाणा से बागपत आने वाले सभी संवेदनशील का पता लगा लिया है। मतदान से 48 घंटे पहले वहां पर नाकाबंदी की जाएगी। प्रत्येक वाहन की चेकिंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें