फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन का चावल पकड़ा, हंगामा

Mon, 08 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। तितरौदा गांव में गाड़ी में लदे 24 क्विंटल चावल ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने कहा चावल को अवैध तरीके से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। विरोध कर लोगों ने हंगामा किया। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने कहा जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


तितरौदा गांव में शनिवार की रात में करीब 10 बजे राशन डीलर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ चावलों से लदी गाड़ी के साथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने ने कहा जब कोटेदार से राशन के बारे में जानकारी की तो उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके विरोध में ग्रामीणों हंगामा करना शुरू कर दिया।

 सिंघावली अहीर पुलिस ने छानबीन की तो राशन का चावल मिला। गाड़ी की तौल करवाई तो उसमें 24 क्विंटल चावल भरा हुआ था। लोगों ने कोटेदार की दुकान को निरस्त कराने की मांग की है। इस दौरान विनोद कुमार, मुकेश, यशपाल प्रधान, विकास, सुशील, कल्लू, अजय आदि रहे।
विज्ञापन


जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया  आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  उन्होंने कहा जांच कर दुकान को भी सस्पेंड करने की प्रक्रिया भी प्रकाश में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें