फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत मेें छात्रा की चोटी और बागपत में कटे बाल

Sun, 06 Aug 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-बागपत
विज्ञापन
पट्टी चौधरान में चोटी कटने पर परिजनों के साथ खड़ी किशोरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिर की चोटी काटे जाने के मामले जनपद बागपत में भी सामने आने लगे हैं। बड़ौत में एक छात्रा की संदिग्ध हालात में चोटी कट गई, जबकि बागपत शहर में कक्षा तीन की छात्रा के सिर के बाल कटे मिले। इस घटना के बाद दोनों परिवार दहशत में हैं। पुलिस ने कहा किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी।  
विज्ञापन


राजस्थान के भरतपुर के बाद हरियाणा, हापुड़, गाजियाबाद, मथुरा और बिजनौर के बाद शनिवार को जनपद बागपत में भी चोटी काटे जाने के दो मामले सामने आए हैं। बड़ौत कस्बा की चौधरान पट्टी निवासी पिंटू की बेटी आयशा (13) कक्षा छह में पढ़ती है। शुक्रवार को घरेलू कार्य करने के बाद घर में शीशे में अपना चेहरा देखने लगी। इसी दौरान उसे अपनी चोटी कटी हुई दिखाई दी।

उसने परिजनों को चोटी काटे जाने की जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग पिंटू के घर में इकट्ठे हो गए। थोड़ी देर बाद उसके बाल मकान से थोड़ी दूरी पर ही गली में पड़े मिले। बाल किसने और क्यों काटे, इसका अभी तक पता नहीं चला।  
विज्ञापन


इसके अलावा बागपत शहर की राशिद कॉलोनी निवासी एक किशोरी कक्षा तीन में पढ़ती है। उसकी मां कंघे से उसके सिर के बाल ठीक कर रही थी। इसी दौरान उसको बेटी के बाल कटे मिले। इस बारे में उसने जानकारी की तो बेटी ने कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया।

इसको लेकर हर कोई हैरान और दहशत में है। उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बड़ौत में  सिर के बाल कटने के दो मामले सामने आने के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। जिन दोनों मोहल्लों में वारदात हुई, वह लोगों ने अपनी बेटियों को घर में ही रहने के लिए कहा है। 

छात्रा को परिवारवालों ने करा दिया गंजा 
बड़ौत। शहर में आयशा की चोटी कटने के मामले में परिजनों ने कहा  उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की है। घबराए परिजनों ने छात्रा के सिर के सारे बाल कटाकर उसे गंजा करा दिया। पीड़ित की मां नसीमा का कहना है कि उन्हें नहीं पता  उनकी बेटी के बाल कैसे कटे। पिता फैयाज जो टीवी मैकेनिक का काम करते हैं।

हर जगह अलग कहानी, लेकिन सब है टीवी जैसी
घटनाएं भी अलग अलग तरह की है। किसी को सोते समय बिल्ली दिखी तो किसी ने चुड़ैल जैसी महिला देखने की बात कही, किसी ने अचानक सिर में दर्द होने की बात कही, घटनाक्रम की ये कहानियां ऐसी है, जो इन घटनाओं की खबरें टीवी पर दिखाए जाने के दौरान बताई गई। यानी नया कुछ नहीं है, मास हिस्टीरिया जैसे लक्षण, किसी घटना को देख सुनकर अपने साथ वैसा ही होने की कल्पना कर लेने जैसा है। 

पुलिस कराएगी जांच : यादव 
बड़ौत कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव का कहना है कि इस मामले में उन्हें सूचना मिली वे अपने स्तर से गोपनीय तरीके से इस मामले को दिखवा रहे हैं कहीं यह मामला  फिजा बिगाड़ने का तो नहीं है। यदि किशोरी के परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें