बागपत में छात्र को हिरासत में ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से गैंग रेप किया। आरोप है कि युवकों ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिन तक गैंग रेप किया और दंपति को मारने की धमकी दी।
पीड़ित महिला ने इस मामले में दोघट थाने में तीनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने दी तहरीर में कहा वह 18 जनवरी को घर में अकेली थी।
उसके पति अपनी रिश्तेदारी में मेरठ गए हुए थे। रात में करीब 10 बजे के लगभग गांव के तीन युवक घर में घुसे और तमंचों से आतंकित कर तीनों ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाई। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिन गैगरेप किया। घर लौटने पर महिला ने पति ये जानकारी दी।
तीनों आरोपी 25 जनवरी की रात में फिर महिला के घर पहुंचे। उन्होंने फिर से उसके साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पति के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग गए। शनिवार को पीड़ित महिला और उसके पति ने दोघट थाने में आरोपी शोएब पुत्र हारूण, नसीम पुत्र इलियास, जमील पुत्र अयूब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बिनौली सीएचसी में भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।