फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलूम में काम करने वाली युवती से गैंगरेप  

Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape in car
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा नगर की एक हैंडलूम इकाई में कार्य करने वाली राजस्थान निवासी युवती के साथ उसके ही तीन साथियों ने हरियाणा के बहालगढ़ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से लौटी युवती ने शुक्रवार को कस्बे की पुलिस चौकी पहुंचकर आपबीती बताई। इसके बाद युवती अपने माता पिता के साथ राजस्थान लौट गई।
विज्ञापन

कुछ दिनों से राजस्थान निवासी एक युवती स्थानीय एक हैंडलूम इकाई में नौकरी करती थी। इसी दौरान यहां के चार युवकों से उसकी मित्रता हो गई। बुधवार को युवती अपने एक प्रेमी के साथ बहालगढ़ हरियाणा पहुंची। जिसकी भनक उसके दो अन्य मित्रों को भी लग गयी। वे भी गाड़ी में सवार हो बहालगढ़ पहुंच गए। युवती के अनुसार वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से किसी तरह लौटकर युवती ने अपने एक अन्य साथी से आपबीती बताई। साथी पीड़ित युवती को लेकर शुक्रवार देर शाम पुलिस चौकी पहुंचा। जहां युवती ने पुलिस को आपबीती बताते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बताया जाता है कि इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ राजस्थान अपने घर के लिए रवाना हो गई। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि देर रात तक इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमी से संग गई युवती बरामद
खेकड़ा। थाना पुलिस ने नगर से करीब डेढ़ माह पूर्व प्रेमी संग फरार हुई युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि, प्रेमी फरार हो गया। गत बुधवार को नगर निवासी एक व्यक्ति ने खेकड़ा थाने पर पहुंच दर्ज करायी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गत एक जनवरी को पंचलोक निवासी एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसला भगा कर ले गया। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात में युवती को बस स्टैंड से बरामद कर लिया। वह प्रेमी के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन प्रेमी हाथ नही लग सका। पुलिस उसकी तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें