क्राइम ब्रांच की टीम और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के दौरान हरियाणा से बाइक पर असलहा लेकर आ रहे निरोजपुर गांव के प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी अशोक चौधरी समेत चार लोगों को गौरीपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों का मकसद चुनाव के दौरान गांव में हिंसा फैलाना था।
पकड़े गए आरोपी निरोजपुर गुर्जर निवासी अशोक, हरियाणा के झज्जर के गांव आसौदा निवासी उनके साले जितेंद्र का बेटा सुभाष के अलावा सचिन और मुजफ्फरनगर के गांव गोयला निवासी कर्ण सिंह हैं। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपी अशोक अपने साथियों के साथ असलहा लेकर हरियाणा की ओर से बाइकों पर आ रहा था।
पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस वालों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कर्णसिंह था असलहों का सौदागर
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी 65 वर्षीय कर्णसिंह ने अशोक को असलहा उपलब्ध कराए थे। पूछताछ करने पर कर्णसिंह ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव समीम से असलहा लाता है।
सुभाष बीए और सचिन इंटर का छात्र ः पूछताछ के दौरान आरोपी सुभाष ने बताया कि वह इंटर में पढ़ता है। उसके पिता रणसिंह पूसा में क्लर्क है। उधर, सुभाष का कहना है कि वह बीए में पढ़ता है। उसके पिता जितेंद्र सिंह, डीटीसी में बस चालक हैं।
आरोपियों पर होगी रासुका की कार्रवाई
बागपत। एएसपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गुंडाएक्ट और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। -साहब मुझसे गलती हो गई